संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा, दाहा व इदरीशपुर गांव में हरिजन चौपालों पर रविवार को रालोद का बहुजन उदय कार्यक्रम आयोजित किया किया। प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुजन समाज के लिए कोई कार्य नहीं किया। अब प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है।
धीरज उज्ज्वल ने कहा कि सात दिसंबर को दबथुआ में होने वाली परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। तीनों कृषि कानून वापस होना किसानो और मजदूरों की जीत है, लेकिन अभी ओर संघर्ष करना है। राष्ट्रीय लोकदल भाजपा सरकार से एमएसपी पर कानून बनाने और किसानो पर दर्ज मुकदमे तत्काल समाप्त करने की मांग करती है। अध्यक्षता शीतल व संचालन रामछैल पंवार ने किया। इस दौरान राजू तोमर सिरसली, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, मास्टर सुरेश राणा, मुनेश बरवाला, विनेश राणा, हरि पंवार, प्रधान महावीर, मुखिया, त्रिवेन्द्र पंवार, देवानन्द, नितिन पंवार, पप्पू मुखिया, जसवीर पंवार, जयकुमार, सोमपाल राणा, विजेंद्र राणा, सोनू राणा, मदनपाल, रवि पंवार, श्रीनिवास त्यागी, ब्रह्मपाल, हरपाल, देवेन्द्र, धर्मवीर, सौपाल, रामनरेश मौजूद रहे।
दलित विरोधी काम कर रही भाजपा सरकार
बड़ौत। रुस्तमपुर बावली गांव के आंबेडकर भवन में हुई बैठक की अध्यक्षता मेन सिंह और संचालन राजकुमार ने किया। जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया ने दलितों एवं पिछड़ों से रालोद मेें जुड़ने का आह्वान किया। सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी काम कर रही है, लेकिन रालोद दलितों के सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जयकिशोर, अरुण तोमर, मनोज तोमर, प्रमेंद्र तोमर, विकास प्रधान, विनय, पप्पू ,भारत, रवि, सचिन, ललित, धर्मेंद्र शामिल रहे।
भाजपा की नीतियों से परेशान हो चुकी जनता : हेमंत
दोघट। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट हेमंत के साथ कार्यकर्ताओं ने रविवार को क्षेत्र के पलड़ा, मांगरौली, बामनौली गांवों में बैठक कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराया। बामनौली गांव में हेमंत एडवोकेट ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया है। भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है। इस मौके पर देवेंद्र लंबरदार, प्रमोद शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद