बिनौली में रेस्क्यू अभियान के दौरान हरित प्राण ट्रस्ट के सदस्य व वन विभाग के अधिकारी।
- फोटो : BARAUT
डीएफओ व हरित प्राण ट्रस्ट के पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। निर्माण मेें बाधक बन रहे 60 साल पुराने पीपल के वृक्ष को बिनौली के कुछ ग्रामीणों ने काटने के लिए वन विभाग को कहा तो वन विभाग ने हरित प्राण ट्रस्ट से मिलकर नई पहल की। छह घंटे रेसक्यू आपरेशन चलाकर उक्त पीपल के पेड़ को दूसरी जगह सुरक्षित खड़ा कर दिया।
दरअसल बिनौली के कुछ ग्रामीणों ने वन रेंजर राजपाल, वन दरोगा रविकांत चौधरी व डीएफओ हेमंत सेठ को खंड विकास कार्यालय बिनौली परिसर में खड़े पीपल को काटने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उक्त पेड़ विकास कार्यों में लगातार बाधक बन रहा है। इसकी जानकारी हरित प्राण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दिनेश बंसल को भी लगी। इस पर डॉ. दिनेश बंसल ने डीएफओ हेमंत सेंठ से वार्ता की। समय तय हुआ तो वन विभाग व हरित प्राण ट्रस्ट के पदाधिकारी रविवार को खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर पहुंचे और करीब छह घंटे के रेसक्यू आपरेशन से उक्त पीपल के पेड़ को दूसरी जगह खड़ा कर दिया। इस संबंध में डॉ. दिनेश बंसल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रत्येक पौधे को जिंदा रखा जाएगा। यहां डीएफओ हेमंत सेठ, वन दरोगा रविकांत चौधरी, वन दरोगा दया कृष्ण तिवारी, वन दरोगा संजय कुमार, वन रक्षक संजीव कुमार, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. वैभव जैन व विकास आदि शामिल रहे।