फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में जलभराव, घरों पर टांगे मकान बिकाऊ के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुगाना गांव में कश्यप समाज के लोगों ने तालाब के दूषित पानी की निकासी की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। तुगाना गांव में कश्यप समाज के लोगों ने तालाब के दूषित पानी की निकासी को लेकर सोमवार को हंगामा प्रदर्शन किया था और चार दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी। मंगलवार को गांव की पट्टी मेंधू के कश्यप समाज के लगभग दो दर्जन मकान स्वामियों ने घरों एवं गलियों में जलभराव को लेकर अपने- अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का दूषित पानी उनके घरों में घुस जाता है। रास्तों में जलभराव और गंदगी होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। दूषित पानी और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है, उनके बच्चें बीमार हो रहे हैं। घरों मे कई बार सांप निकल चुके हैं। बरसात होने पर तालाब का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। वह जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासन तक का दरवाजा खटखटा चुके है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीण कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, क्षेत्रीय विधायक व अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, मगर उनकी समस्या की ओर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इससे वह परेशान होकर मकान बेचने के लिए मजबूर हैं। मंगलवार को ग्रामीणों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा कर पलायन करने की चेतावनी दी। गांव के नरेश पाल कश्यप, रोशन कश्यप, भगत मास्टर, इंदरजीत, प्रमोद, रोहित, परविंदर, सिकंदर, नरेश, पप्पन, शिवकुमार, रामकिशन, बॉबी, विकास, प्रेमा, मंजू, सुमन, मुनेश ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए है।
विज्ञापन

किसी भी ग्रामीण के घर में तालाब का दूषित पानी नहीं भरा हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति पलायन नहीं कर रहा है। यह राजनीतिक मामला है। - नीतू, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें