फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क खोदाई से टूटी पुलिया में रिसने लगा पानी

विज्ञापन
बागपत यमुना रोड पुलिया पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी का होता रिसाव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर के यमुना मार्ग और एक्सचेंज मार्ग पर पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदाई से नाले की पुलिया टूट गई। उसमें पानी का रिसाव शुरू होने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कर्मी मिट्टी डालकर भाग गए।
शहर में नई पेयजल टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जल निगम शहरी की तरफ से नई पाइपलाइन डाली जा रही है। इसके लिए बागपत शहर के यमुना मार्ग, एक्सचेंज मार्ग पर जेसीबी मशीनों से खोदाई कराई जा रही है। शहर के एक्सचेंज मार्ग निवासी पूर्व सभासद अहसान, इमरान, राशिद, अकरम आदि ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए पूरी सड़क की खोदाई कर छोड़ दी है। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को खत्ता मार्ग पर स्थित नाले की पुलिया भी क्षतिग्रस्त कर दी। इससे नाली के पानी का रिसाव होने लगा। पता चलते ही आसपास रहने वाले लोग भयभीत हो गए। उन्होंने वहां जाकर सही से काम करने के लिए कहा और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद खोदाई कर रहे कर्मी मिट्टी डालकर वहां से चले गए। लोगों ने कार्य सही न करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें