फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तीन परिचालकों ने छोड़ी नौकरी, यातायात व्यवस्था होगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिपो में चल रही है 30 से अधिक परिचालकों की कमी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। डिपो में आउटसोर्स से भर्ती हुए तीन परिचालकों ने नौकरी छोड़ दी। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। यहां पहले ही 30 से अधिक परिचालकों की कमी चल रही है।
आउटसोर्स से भर्ती हुए परिचालकों का नौकरी से मोह कम हो रहा है। जिसका मुख्य कारण कम वेतन माना जा रहा है। इसको लेकर नौकरी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। पिछले छह माह में करीब 10 परिचालक नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। हाल में तीन परिचालकों के जाने से यातायात व्यवस्था पर असर पड़ेगा। क्योंकि पहले से ही 30 से अधिक परिचालकों की कमी चल रही है, जिनकी आज तक पूर्ति नहीं हो पाई है। इस कारण डिपो में करीब 15 बसें खड़ी हैं। डिपो को स्थायी परिचालकों की भर्ती करने का अधिकार नहीं है, आउटसोर्स के माध्यम से ही परिचालक आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
परिचालकों की नौकरी छोड़ने की कोई घरेलू वजह हो सकती है। आउटसोर्स से डिपो को नए परिचालक मिल रहे हैं। जिससे यातायात व्यवस्था पर कोई असर नहीं होगा। - हाकिम सिंह, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें