छात्रों ने रंगोली बनाकर मतदान का महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। सीएचएस इंटर कॉलेज आदर्श नंगला के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को मतदाता संकल्प की शपथ दिलाई।
छात्रा निकिता, वर्षा, अप्सा, गुड़िया व अन्य छात्राओं ने हम है भारत के भावी मतदाता विषय पर रंगोली बनाकर छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने कहा कि मतदाता देश के भविष्य का निर्माण करता है। 18 वर्ष पूरे हो जाने के बाद हर एक नागरिक को मतदाता पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है। प्रधानाचार्य राहुल मान ने कहा कि हर नागरिक के लिए मतदान करना जरूरी है। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी अंशु जीजीआईसी बावली, राहुल कुमार मान, विमला व प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।