फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: विशाल गोस्वामी बने असिस्टेंट कमांडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस उपलब्धि पर परिजनों ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
बड़ौत। यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिसबल में बड़ौत के विशाल गोस्वामी का चयन असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ है। विशाल ने सातवीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

बड़ौत की आवास विकास काॅलोनी के रहने वाले विशाल गोस्वामी ने यह परीक्षा 6 अगस्त 2023 को दी थी। इस परीक्षा में फिजिकल, मेडिकल के बाद साक्षात्कार दिया। अब विशाल का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो खुशी का माहौल छा गया। विशाल के पिता अनिल कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में 3 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इन सभी को पछाड़ते हुए विशाल ने सातवीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। विशाल की मम्मी राजेश गोस्वामी गृहणी हैं, जबकि भाई गौरव गोस्वामी वीआईटी वेल्लोर से बीटेक कर रहा है। बहन खुशी गोस्वामी मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस कर रही है। पिता अनिल गोस्वामी 74वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी बड़ौत में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं। इस उपलब्धि के बाद घर पर जश्न का माहौल है। साथ ही बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें