बागपत। एनएस गेटवे क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर आरंभ हुई तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में बागपत ने लोनी की टीम को बड़े अंतर से पराजित किया। बागपत के गेंदबाज विनय और सुहैल ने पांच-पांच विकेट चटकाए।
चैलेंजर्स क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एनएस गेटवे क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर अंडर -17 आयु वर्ग की तीन मैचों की सीरीज का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में बागपत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 30 ओवर में 200 रन बनाए।
इसमें प्रभाकर ने 54, विनय ने 22, विपिन ने 18 और सैफ ने 15 रन का योगदान दिया। जबकि लोनी के गेंदबाज सौरभ ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करते उतरी लोनी की टीम केवल 22 रन पर आउट हो गई।
बागपत के लिए गेंदबाज विनय ने पांच और सुहैल ने पांच विकेट चटकाए। बागपत की टीम ने 178 रन से मुकाबला जीत लिया। इस दौरान भूपेंद्र चौहान, शाहनवाज खान, अमरीश तोमर मौजूद हे।