बड़ौत। कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने क्रांति दिवस मनाया और इस मौके पर गोष्ठी भी की।
कांग्रेस कार्यालय में क्रांति दिवस में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा आठ अगस्त 1948 में कांग्रेस कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पास कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने को कहा था। आज के दिन देश की आजादी के लिए महात्मा गांधी ने करों या मरो का नारा दिया था और उनके आह्वान पर पूरा देश आंदोलन में कूद पड़ा था।
कवि पंकज शर्मा ने शहीदों को याद कर कहा, क्योंकि दुनिया पर होता है सच्चा उपकार शहीदों और देश धर्म पर मरता है, पूरा परिवार शहीदों का। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संचालन करते कहा आजादी के क्रांतिकारियों का नाम इतिहास के पन्नों पर सदा अमर रहेगा।
इसमें घनश्याम शर्मा, तेजपाल शर्मा, सतपाल पथौलिया, बिजेंद्र शर्मा, नरेश राणा, अमित पंवार, आदर्श गुप्ता, खिलेराम, ओमवीर सिंह, फरीदा, बेबी, बाबू खां, देवेंद्र शर्मा, हरिमोहन शर्मा, राम कुमार राणा, योगेश, हरेंद्र, देवेंद्र चौहान, हरबीर, नरेश वाल्मीकि आदि रहे।