बागपत। नंगला बहलोलपुर के कई ग्रामीण हरियाणा से वृद्धावस्था पेंशन पा रहे हैं। गांव के ही लोगों ने इसकी शिकायत सोनीपत के डीसी से की। उन्हें जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर बसे नंगला बहलोलपुर गांव के कई लोगों ने हरियाणा में वोट बनवा रखी हैं। इसके सहारे कुछ लोग हरियाणा सरकार से 18 सौ रुपये प्रतिमाह वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। ग्रामीण मनवीर ने बताया कि इसकी शिकायत सोनीपत के डीसी से की गई है। यदि जांच में ऐसे मामले सामने आए तो उनसे पेंशन की रिकवरी हो सकती है।
पुलिस की मौजूदगी में 27 को होगी निशानदेही
बागपत। 18 जुलाई को खुर्मपुर के किसानों ने नंगला बहलोलपुर के किसानों की 25 एकड़ भूमि पर तैयार ज्वार और बाजरा की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी थी। पीड़ित किसानों ने सोनीपत पहुंचकर अफसरों से शिकायत की। इस पर बीते शुक्रवार को राजस्व की टीम सोनीपत से खादर पहुंची। यहां कुछ लोगों ने हंगामा कर पैमाइश नहीं होने दी। किसानों में भी नोकझोंक हुई। राजस्व विभाग की टीम झगड़े की आशंका के चलते लौट गई। वहीं, खादर की भूमि को लेकर दोनों गांव के किसानों में तनाव है। इसलिए हरियाणा के अफसरों ने पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश करने का निर्णय किया।