फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटन रिले का बागपत में जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए शनिवार को बागपत पहुंची बैटन रिले का जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह के लिए डीएम राजकमल यादव मशाल लेकर दौड़े।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में प्रदेश के दस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। उनके उत्साहवर्धन के लिए राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन जयकुमार सिंह जैकी के निर्देशन में प्रदेश स्तरीय बैटन रिले का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को बैटन रिले बागपत पहुंची। रिले में लक्ष्मण पुरस्कार व विवेकानंद पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा, खेल जगत फाउंडेशन के संस्थापक रतन गुप्ता, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी लखन सिंह, रिले समन्वयक शरद गुप्ता, दीपक गुप्ता का जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, जौहड़ी शूटिंग रेंज के अध्यक्ष राजपाल सिंह, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरुण तिवारी कुलदीप शर्मा ने स्वागत किया। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह, सन्नी गोस्वामी, विरेंद्र सिंह, अरुण गोस्वामी, अनुसुइया, शगुन, शिवानी, सागर, आशु तोमर, अर्जुन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें