संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। टांडा गांव में चल रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने रविवार को हंगामा किया। उन्होंने नाले का निर्माण रुकवा दिया। उन्होंने नाले में सही गुणवत्ता की ईंटों का प्रयोग न करने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देने की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि टांडा-रमाला सड़क मार्ग के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण में घटिया ईंट व अन्य सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। घटिया सामग्री होने के कारण नाला कुछ दिन में क्षतिग्रस्त हो जाएगा। उन्होंने रविवार को हंगामा प्रदर्शन कर नाला निर्माण में अव्वर्ल इंटें लगवाने की मांग की। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान नवाजिश खान ने कहा कि नाला निर्माण में ठेकेदार की मनमानी नहीं होने दी जाएगी। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने अधिकारियों से ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कराने की मांग की। इस मौके पर गुलफाम, दानिश, रिजवान, तौसिफ, लियाकत शौकत, लालू आदि मौजूद रहे।