फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ के खिलाफ ग्राम सचिवों ने दोबारा शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
समन्वय समिति अध्यक्ष को बहाल करने की मांग भी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आह्वान पर ग्राम सचिवों ने डीपीआरओ के निलंबन व स्थानांतरण करने की मांग को लेकर विकास भवन में दोबारा धरना शुरू कर दिया। उनका निलंबन नहीं किए जाने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी गई। इसके साथ ही समन्वय समिति अध्यक्ष को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्राम सचिव व वीडीओ जुलूस निकालते हुए मंगलवार सुबह को विकास भवन में पहुंचे और डीपीआरओ के खिलाफ दोबारा से धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्राम सचिवों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जब पहले धरना खत्म कराया गया था तो डीपीआरओ का जिले से तबादला नहीं होने तक छुट्टी भेजने का वादा किया गया था। मगर, अब डीपीआरओ से काम कराया जा रहा है और ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसको किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही जिला समन्वय समिति अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को गलत तरीके से निलंबन करने की बात कहते हुए रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रेम कुमार, जोनी चौधरी, विकुल तोमर, प्रदीप शर्मा, नितिन शर्मा, सुनील बंसल, शान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें