फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शिकायत वापस नहीं कराने पर ग्राम विकास अधिकारी को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नेथला गांव की गोशाला संचालन करने वाले ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा की गई शिकायत वापस नहीं कराने पर ग्राम विकास अधिकारी को धमकी दी गई। ग्राम विकास अधिकारी ने बीडीओ को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार तोमर ने बताया कि मुबारिकपुर से लाए गए एक मृत और दो बेहोश गोवंश लेने से मना करने पर गोशाला संचालन करने वाले श्री नव धार्मिक सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी और प्रधानपति के बीच विवाद हो गया था। इसमें संजय कुमार ने प्रधानपति पर संचालनकर्ता राकेश अगवाल के साथ गाली-गलौज कर दाढ़ी उखाड़ने की धमकी देने और रास्ते से अपहरण कराकर जान से मारने की भी धमकी देने का आरोप लगाया था। आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक प्रधान ने शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और शिकायत वापस नहीं कराने पर फिरौती देने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

- वर्जन-ग्राम विकास अधिकारी ने शिकायत दी है, इसकी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - केके पांडेय, बीडीओ बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें