बागपत, बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर मंगलवार को सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं यात्रियों ने ट्रेनों का संचालन समय पर करने की मांग उठाई। दिल्ली से बड़ौत आने वाली ट्रेन संख्या 19609 सुबह 4:10 बजे के बजाय सात बजे, ट्रेन संख्या 64091 सुबह 5:59 बजे स्थान पर 6:49 बजे, ट्रेन संख्या 64023 सुबह सात बजे के बजाय करीब नौ बजे, ट्रेन संख्या 74021 सुबह 8:56 के बजाय 10:16 बजे स्टेशन पर पहुंची। इनके अलावा ट्रेन संख्या 64025 सुबह 10:16 बजे के स्थान पर 11:16 बजे। वहीं शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 54058 सुबह पांच बजे के स्थान पर 5:56 बजे, ट्रेन संख्या 64022 सुबह 6:11 बजे के स्थान पर 7:15 बजे बड़ौत स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं विनोद, राहुल, प्रवीण, मनोज समेत अन्य यात्रियों ने ट्रेनों का संचालन समय पर करने की मांग की।
- दिल्ली व शामली से ट्रेनों का संचालन देरी से हुआ। इसके कारण कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से स्टेशन पर लेट पहुंची। इनके अलावा सभी ट्रेनें अपनी नीयत समय पर पहुंची। सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत