फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में उड़ीं कानून की धज्जियां: खुलेआम बंदूक लहराते हुए युवक कैमरे में कैद, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 29 Sep 2023 03:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : यूपी के बागपत में एक युवक कानून की धज्जियां उड़ाते हुए कैमरे में कैद हुआ है। वहीं, युवक का खुलेआम बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
युवक का बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बागपत में सोशल मीडिया पर हाथ में बंदूक लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। यह वायरल वीडियो खेकड़ा क्षेत्र की बताई जा रही है। उधर, पुलिस युवकों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक युवक की बंदूक के साथ वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में युवक रोड पर खुलेआम बंदूक लहराता हुआ नजर आ रहा है। उसके दो साथी उसकी वीडियो बना रहे है। इसके बाद युवक वीडियो बनाने वाले अपने दो साथियों के पास जाता है। साथी उसकी पीठ थप-थपाकर बंदूक लहराने के लिए उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि हाथों में हथियार लेकर खुलेआम प्रदर्शन करना कानूनी जुर्म है। पता लगाकर युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें