फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अवैध रूप से हिरासत में रखकर यात्नाएं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। दोघट पुलिस पर नाबालिग को अवैध रूप से हिरासत में रखकर यातनाएं देने का आरोप लगा है। उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस ने सड़क किनारे छोड़ दिया। थाने में बैठे नाबालिग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दाहा गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसके 17 वर्षीय बेटे को 12 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे दोघट पुलिस घर से लेकर गई थी। उसके बारे में जानकारी करने पर बताया गया कि लूट के एक मामले में उससे पूछताछ करने को लाया गया है। आरोप है कि पुलिस ने उसके बेटे को पूरी रात थाने में रखकर प्रताड़ित किया। 13 अक्टूबर की शाम करीब तीन बजे पुलिसकर्मी बेटे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा में नहर पुलिया के पास सड़क किनारे छोड़कर चले गए। बेटे का बिनौली सीएचसी पर उपचार कराया गया। उसके बेटे ने कोई गलत कार्य नहीं किया है। उसके बावजूद बेटे को अवैध रूप से हिरासत में रखकर प्रताड़ित किया गया। उसने पुलिस पर बेटे को किसी गलत केस में फंसाने की आशंका भी जताई है और इस मामले में एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट की घटना के संबंध में पूछताछ को थाने में लाया गया युवक बालिग है। उसे बाद में परिजनों के साथ भेज दिया गया था। तमंचे के साथ उसका फोटो वायरल होने पर उसको दोबारा जेल भेजा गया था। - बिरजाराम, थाना प्रभारी दोघट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें