फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
बागपत मर्डर : छपरौली-टांडा मार्ग स्थित कूड़ी बिजलीघर के पास लोगों से घटना की जानकारी लेते थानाध्य - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- कूड़ी गांव से छपरौली सब्जी लेने जाते वक्त की गई हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव
विज्ञापन

- मृतक के भाई ने अनैतिक संबंधों में गांव की महिला और उसके पति पर हत्या का मुकदमा कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव छपरौली-कूडी रोड पर बिजलीघर के पास पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने अनैतिक संबंधों में गांव की ही एक महिला और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
कूड़ी गांव का रहने वाला प्रदीप कश्यप (26) सब्जी विक्रेता था और वह छपरौली से सब्जी लाकर गांव में बेचता था। उसके भाई संजीव ने बताया कि प्रदीप रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सब्जी लेने के लिए छपरौली गया था। मगर, उसका शव छपरौली-कूडी रोड पर बिजलीघर के पास पड़ा होने की सूचना मिली। इस सूचना पर उनके साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रदीप की छाती में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके भाई संजीव ने मुकदमा दर्ज कराया कि गांव की एक महिला के साथ प्रदीप के अनैतिक संबंध थे। महिला का पति इसका विरोध करता था। इसे लेकर ही कई बार विवाद हो चुका था। इस कारण ही महिला और उसके पति ने प्रदीप की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के भाई ने अनैतिक संबंधों के कारण महिला और उसके पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच की जा रही है। - मनीष मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें