फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद केंद्र संचालिका मौके से फरार
विज्ञापन

परिजनों ने डिलीवरी में लापरवाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। खेकड़ा नगर स्थित एक नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद केंद्र संचालिका मौके से फरार हो गई। परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला विजय नगर निवासी एक प्रसूता नगर स्थित एक नर्सिंग होम में शनिवार से भर्ती थी। रविवार सुबह उसकी तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। प्रसूता के पति ने संचालिका से इस संबंध में बात की। उसे बताया कि कि घबराने की कोई बात नही है। सब ठीक हो जाएगा। इसी बीच उसकी पत्नी की हालत अत्यधिक खराब हो गई और रक्तस्त्राव शुरू हो गया। आरोप है कि तब भी किसी सुविधा वाले अन्य अस्पताल के लिए मरीज को रेफर नहीं किया गया। इस दौरान प्रसूता और बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल संचालिका फरार हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक कोतवाली में तहरीर नही दी गई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें