संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में दिल्ली पुलिस के दरोगा समेत दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने चांदीनगर थाने में हंगामा किया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
चांदीनगर थाने पहुंचे एक गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा किया। उन्होंने बताया कि चार दिसंबर को शादी समारोह में जा रही युवती को बहाने से अपने घर में बुलाकर दिल्ली पुलिस के दरोगा रविंद्र और उसके साथी जयदेव ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवती को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद आरोपी पक्ष पीड़िता के परिवार पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। साथ ही समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पीड़िता के बयान दर्ज कराने की मांग की। इस मामले में पीड़ित पक्ष एसपी से मिला। चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।