फोटो संख्या 9
बड़ौत। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के 108वें स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा भगवान महावीर, मां सरस्वती के चित्र अनावरण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड द्वारा किया गया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट ललित जैन, स्काउट प्रभारी निशांत जैन ने अतिथियों के समक्ष सेल्यूट कराया। कार्यक्रम में सबसे पहले वर्षा, तनु, आरती, समरीन द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। महक, शगुन, खुशबू ,तानिया ने महावीर वंदना प्रस्तुत की। पायल, शिवानी वर्मा, मंशा, राबिया प्रियंका, फरहा द्वारा प्रस्तुत राम आएंगे भजन पर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में सुनीता रानी, विभा जैन, रीमा जैन, टीना जैन, रीता कौशिक, कविता माहेश्वरी व सौरभ जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य वकील चंद जैन, राजेश जैन, अजय शर्मा, सचिन गुप्ता, गुनगुन, जया,अंशिका, दिव्या जैन, पूजा, तनु, ज्योति, आकांक्षा, भूमि, कार्तिक राज, आर्यन, अरविंद त्रिपाठी, नवनीत कुमार का सहयोग रहा।