गंदे नाले की सफाई को लेकर नगर पालिका पर हंगामा
बड़ौत। रविदास धर्मशाला के पास मोहल्ले से गुजरने वाला नाला गंदगी से अटा पड़ा है। आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान है। इससे नाराज मोहल्ले की महिलाओं ने नगर पालिका में पहुंचकर हंगामा किया।
उनका आरोप था कि कई बार शिकायत के बावजूद इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे नगर में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बाद में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार की शाम तक नाले की सफाई करा दी जाएगी। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। इस मौके पर जगवती, सावित्री, कमला, रीता, गीता, रीना, जग्गो, प्रमिला, मंजू, संतरा आदि शामिल रही।