फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध की निगरानी, मरीज घटे औ आइसोलेशन वार्ड का रास्ता रोजा

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल स्थित बंद किया गया गेट व परेशान बैठे मरीज। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
संदिग्ध की निगरानी, मरीज घटे और आइसोलेशन वार्ड का रास्ता रोका
विज्ञापन

बागपत। कोरोना वायरस के खतरे से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त इंतजाम करने में जुटा रहा। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर दरवाजा लगा दिया गया है। अस्पताल में भर्ती संदिग्ध विभाग की निगरानी में है। साथ ही अस्पताल में भीड़ कम करने के लिए सिर्फ पर्ची वाले यानि मरीज को ही ओपीडी तक एंट्री देने का फैसला किया है, तीमारदार बाहर रहेंगे।
जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री के संबोधन का असर देखने को मिला। शुक्रवार को अस्पताल में 350 मरीज ही ओपीडी के लिए पहुंचे, जबकि बृहस्पतिवार को अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या साढ़े 1100 के पास थी। कोरोना वायरस की महामारी घोषित होने के बाद लोग भीड़भाड़ में जाने से परहेज कर रहे है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को बृहस्पतिवार के मुकाबले एक तिहाई से भी कम ओपीडी हुई। भीड़ कम करने के लिए अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों के साथ आने वाले लोगों को अंदर एंट्री नहीं दी गई। ओपीडी में उन्हीं लोगों को एंट्री दी, जो इलाज के लिए आए। चिकित्सकों ने इलाज कराने आए लोगों को कोरोना से बचने के लिए दूरी बनाने, बार-बार हाथ धोने तथा मुंह पर कपड़ा बांधने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

बंद किया आइसोलेशन वार्ड के सामने का रास्ता
बागपत। जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड के सामने के रास्ते को दोनों ओर से बंद कर दिया है। रास्ते में दोनों और दरवाजे लगा दिए गए है।
पर्ची बनवाने से पहले साबुन से हाथ धोएं
बागपत। बागपत सीएचसी पर मरीजों को जागरूक करने के लिए पर्ची बनवाने से पहले साबुन से हाथ धोने व उचित दूरी बनाकर लाइन में खड़े होने के नोटिस चस्पा कर दिए गए है। सीएचसी अधीक्षक डाक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि सीएचसी पर इलाज कराने के लिए आ रहे लोगों को वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक बार में पांच लोगों को ही एंट्री
बागपत। बैंकों के बाहर भी नोटिस चस्पा कर दिए गए है। दिल्ली रोड़ स्थित कैनरा बैंक की शाखा में एक बार में अधिकतम पांच ग्राहकों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। पासबुक की एंट्री भी बंद कर दी गई है। इस संबंध में भी नोटिस चस्पा किया गया है, जिस पर लिखा है कि कोरोना वायरस की महामारी फैलने के कारण स्थिति न सुधरने तक पासबुक की एंट्री बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें