बता दें कि कुछ दिन पहले नगरवासियों ने नगर में मानक के अनुरूप संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों को नियम विरुद्ध लाइसेंस जारी करने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर मेरठ को शिकायत की। लोगाें का यह भी आरोप था कि मानक को ताक पर रखकर जिन मेडिकल स्टोरों को संचालित कराया जा रहा है, उन स्टोरों से हर माह विभागीय कर्मचारी अवैध वसूली करते हैं। फिलहाल टीम ने नाप-तौल कर पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है। टीम कार्रवाई के लिए असिस्टेट कमिशनर को अपनी रिपोर्ट सौंपगी। इस अवसर पर ड्रग्स इंस्पेक्टर बागपत मोहित कुमार भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: UP: सर्वोच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुबुही खान बोलीं- मैं सनातनी मुस्लिम, मेरा पंथ इस्लाम और संस्कृति हिंदू है