क्यामपुर गांव के रहने वाले शिवम, सुरेश आदि ने बताया कि उन्होंने एक महीने पहले गांव में कुएं वाले शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। शिवरात्रि पर प्राण प्रतिष्ठा की गई। आरोप लगाया कि मंदिर के बाहर शनिदेव महाराज की मूर्ति स्थापित कराई गई। आरोप लगाया कि शनिवार देर रात कुछ लोगों ने शनिदेव की मूर्ति तोड़ दी।
शनिवार की सुबह पूजा अर्चना करने आये श्रद्धालुओं ने खंडित मूर्ति देखी तो हंगामा शुरू कर दिया। पता चलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सीओ हरीश भदौरिया भी मौके पहुंचे और जांच की। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना को लेकर पूछताछ की है।