यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन वेस्ट यूपी के बागपत और बिजनाैर में तीन संदिग्ध पकड़े गए। बागपत में जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहले ही पकड़ा जा चुका है युवक की आयु कागजों में भिन्न-भिन्न दर्ज है। पुलिस द्वारा मामले में कड़ी जांच व पूछताछ की जा रही है।
बड़ौत में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन भी दो संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़ में आ गए। दोनों अभ्यर्थियों की आयु कागजों में मिलान नहीं कर रही है जिस कारण इन दोनों से कड़ी पूछताछ में जांच की जा रही है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का शनिवार को अंतिम दिन था। बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल पुलिस टीम के साथ जांच कर रहे थे। इस दौरान द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दो अभ्यर्थी चेकिंग के समय प्रकाश में आए। इन दोनों अभ्यर्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कागजात तथा एडमिट कार्ड में आयु मिलान नहीं खा रही थी।
दोनों अभ्यर्थियों को पुलिस ने अलग ले जाकर इनसे कड़ी पूछताछ की। अभी पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। इनके द्वारा दूसरे दस्तावेज भी मांगे गए हैं जिससे उनकी सही स्थिति का पता चल सके। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि दो अन्य अभ्यर्थी भी पुलिस द्वारा जांच में पकड़े गए। इनके एडमिट कार्ड और आधार कार्ड में नाम अलग-अलग थे।
जांच और पूछताछ में इन अभ्यर्थियों द्वारा दूसरे दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, इसके बाद इन दोनों को छोड़ दिया गया। बता दें कि गत शुक्रवार को भी बड़ाैत के जैन स्थानक वार्षिक गर्ल्स इंटर कॉलेज से एक संदिग्ध अभ्यर्थी को हिरासत में लिया गया था। इसके भी शैक्षिक प्रमाण पत्रों में आयु एडमिट कार्ड से अलग थी। इस अभ्यर्थी शराफत निवासी शाहपुर मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बिजनाैर में दो बार पुलिस भर्ती परीक्षा देते पकड़ा गया अभ्यर्थी
बिजनौर में पुलिस भर्ती परीक्षा में दो बार परीक्षा देते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि छात्र बुलंदशहर का रहने वाला है। छात्र ने 30 अगस्त को मुजफ्फरनगर में परीक्षादी थी और अब उसे बिजनाैर में परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। यहां आर्य वैदिक कन्या इंटर स्कूल में परीक्षा देते हुए यह छात्र पकड़ा गया है।