फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बागपत के इस भाजपा विधायक ने अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई, फेसबुक पोस्ट पर सियासी हलचल तेज

Tue, 01 Jul 2025 11:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: भाजपा के विधायक योगेश धामा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पहली बार जन्मदिन की बधाई दी। इसे लोग भाजपा और रालोद के गठबंधन के बाद बदली राजनीतिक परिस्थिति के तौर पर देख रहे हैं।
विज्ञापन
योगेश धामा द्वारा की गई पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक योगेश धामा ने पहली बार सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी। इससे सियासी हलचल तेज हो गई और लोग इसकी चर्चा करने लगे कि आखिर विधायक ने अखिलेश को बधाई क्यों दी। 
विज्ञापन

 

सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव का मंगलवार को जन्मदिन था। सपा नेताओं ने जिलेभर में कार्यक्रम करके उनका जन्मदिन मनाया। मगर इस बीच बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा ने फेसबुक पर अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देकर सियासी हलचल तेज कर दी। क्योंकि योगेश धामा ने भाजपा में आने के बाद पहली बार अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। 
 
विज्ञापन

योगेश धामा के बधाई देने की चर्चा हर तरफ हो रही है तो पार्टी नेता भी इसके सियासी मायने निकाल रहे हैं। इसको भाजपा और रालोद के गठबंधन से बागपत में बदलते सियासी गणित से जोड़कर भी लोग देख रहे हैं। वहीं योगेश धामा की फेसबुक पर इस पोस्ट को देखकर लोगों ने उनसे बातचीत भी करने का प्रयास किया, मगर उनका मोबाइल मंगलवार शाम के बाद स्विच ऑफ रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें