फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में दहशत: खेत में काम रहे किसान पर तेंदुए ने लगाई छलांग, भागकर बचाई जान और फिर...

Mon, 08 Nov 2021 11:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

बागपत जिले में खेत में काम रहे किसान पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। किसी तरह किसान ने भागकर जान बचाई। इससे इलाके में दहशत फैल गई और बाद में वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
तेंदुए की तलाश करते किसान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में बरनावा के जंगल में सोमवार को खेत में काम कर रहे किसान को तेंदुआ दिखाई दिया। किसान को देखकर तेंदुए ने उस पर छलांग लगा दी। हालांकि वह किसी तरह बच गया। किसान के शोर मचाने पर आए अन्य किसानों को देख तेंदुआ खाई में घुसकर भाग गया। 

विज्ञापन


मांगरौली के किसानों ने बरनावा के जंगल में ठेके पर जमीन लेकर फसल की बुआई की हुई है। मांगरौली निवासी किसान जब्बार खेत में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। वहां उनको तेंदुआ दिखाई दिया। तभी अचानक ट्रैक्टर पर तेंदुए ने छलांग लगा दी। ट्रैक्टर पर कूदते समय तेंदुए का संतुलन बिगड़ गया ओर वह जमीन पर गिर गया। मौका देख किसान ने ट्रैक्टर दौड़ाकर शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के किसान उधर दौड़ पड़े। उन्हें देख तेंदुआ खाई में घुस गया। 

यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद किसानों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह का कहना है कि मौके पर टीम भेजी गई थी, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। खेत में जुताई के कारण पंजों के निशान भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें