जौहड़ी गांव में बृहस्पतिवार रात अविवाहित अरुण उर्फ काला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के ही तालाब के पास खाली प्लाट में पड़ा मिला। पुलिसकर्मियों ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जौहड़ी गांव का रहने वाला अरुण उर्फ काला (48) अविवाहिता था। वह अपनी बुजुर्ग मां ओमकारी के साथ गांव में रहता था। शुक्रवार की सुबह गांव के छबड़ा तालाब के पास रामपाल के प्लाट में अरुण का शव पड़ा मिला। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बिनौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की तो शरीर पर चोटों के निशान मिले। मृतक के बड़े भाई प्रमोद ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
सीओ हरीश भदौरियो का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के कारणों का पता चलेगा। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो भाई और पिता की पहले हो चुकी मौत
ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह ने बताया कि अरुण उर्फ काला के पिता भोला सिंह और दो भाई विनोद व सोनू की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका बड़ा भाई प्रमोद मेरठ में रहता है। जो एक प्राइवेट कंपनी के मोबाइल टावर लगाने का कार्य करता है।