बागपत जिले के बड़ौत में एक डिग्री कॉलेज की छात्रा को समुदाय विशेष के युवक ने धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पीड़िता शामली जनपद की निवासी है। वह नगर के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान एक युवक से हुई। उसने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती की और अपना नाम नील बताया। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। फिलहाल आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल को जानकारी मिली कि आरोपी छपरौली चुंगी पर है। इसी दौरान उसे दबोच लिया।