फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दुकानदार बोला- मेरे यहां से खरीदो लहंगा, इस बात पर चल गए हथियार, सिर में सरिया लगने से एक की मौत

Tue, 02 Dec 2025 10:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: बड़ौत में बावली मार्ग पर लहंगा खरीदने आए ग्राहक को लेकर कपड़ा दुकानदार उस्मान और नवाब पक्ष के बीच खूब मारपीट हुई, जिसमें हारून की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी। 
विज्ञापन
हारून की फाइल फोटो और मारपीट में घाायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत शहर के बावली मार्ग पर ठाकुरद्वारा के पास एक ग्राहक को लेकर कपड़े की दुकानों के मालिक उस्मान और नवाब पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे और सरिये चले। इसमें उस्मान के भाई हारून (50) की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से उनको मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हारून की हार्टअटैक से मौत होने का दावा किया और पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मारपीट के बाद पहुंची पुलिस और एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
बावली मार्ग निवासी उस्मान ने बताया कि उनकी दुकान पर मंगलवार शाम को एक ग्राहक लहंगा लेने आया था। उसका बेटा मावी उसे लहंगा दिखा रहा था। आरोप है कि तभी सामने वाली कपड़े की दुकान के मालिक नवाब का भाई इमरान वहां आया और ग्राहक को अपनी दुकान पर अच्छा लहंगा मिलने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगा। मावी ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हारून के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि इमरान ने अपने साथियों को बुलाकर मावी को दुकान से बाहर खींचकर सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। यह देखकर मावी के परिवार वाले भी आ गए और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे व सरिये लेकर आपस में भिड़ गए। उनके बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। उस्मान ने आरोप लगाया कि उसका भाई हारून बीच बचाव कराने लगा तो उसके सिर में सरिये से वार कर दिया। सिर में सरिया लगते ही हारून सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। मारपीट में उस्मान, मावी व नाज और दूसरे पक्ष से इमरान घायल हो गए। घटना के बाद एएसपी प्रवीण कुमार चौहान भी वहां पहुंचे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और इस पूरे मामले में जांच की जा रही है।
 

बीच-बचाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लोग
दुकानदारों के दो पक्षों में काफी देर तक मारपीट हो रही। लोग देखते रहे, लेकिन बीच बचाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया गया कि पहले भी ग्राहकों को लेकर दुकानदारों में मारपीट हो चुकी है और दिन में कई बार हंगामा भी होता रहता है। उस्मान ने बताया कि हमलावर पक्ष के लोग पहले झगड़ा करते हैं और बाद में माफी मांगकर मामला निपटा देते हैं।
 
विज्ञापन

हार्टअटैक लग रहा मौत का कारण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा
एसपीएसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि बड़ौत में दुकानदारों के दो पक्षों में मारपीट हुई है। जिस हारून की मौत हुई है, उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वहां लोगों ने यह भी बताया कि वह वहां आया था और अचानक ही गिरकर उसकी मौत हो गई। इस तरह लग रहा है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उसका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद ही कारण पूरी तरह से स्पष्ट होगा।

ये भी देखें...
UP: लालकुर्ती में दबिश डालने आई मुजफ्फरनगर पुलिस को घेरा, धक्कामुक्की की, मेरठ पुलिस की मदद से पकड़ा आरोपी    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें