फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड सेक्शन ट्रायल के लिए खुला, अब 20 मिनट में पहुंचें अक्षरधाम

Mon, 01 Dec 2025 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से को देर रात ट्रायल के लिए खोल दिया गया, जिसके बाद वाहनों ने तेज रफ्तार में आवाजाही शुरू कर दी। ट्रायल सफल रहा और जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। खेकड़ा से अक्षरधाम की दूरी अब सिर्फ 20 मिनट में तय होगी।

विज्ञापन
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से को ट्रायल के लिए खोल दिया गया। देर रात खेकड़ा और दिल्ली दोनों ओर से बैरिकेडिंग हटते ही वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और जल्द ही इसका औपचारिक उद्घाटन प्रस्तावित है।

विज्ञापन


लोगों की मांग के बाद खोला गया मार्ग
एलिवेटेड मार्ग न खुलने से रोजाना वाहन चालकों को जाम और देरी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय लोग लगातार इस हिस्से को खोलने की मांग उठा रहे थे। लोगों की परेशानी को देखते हुए एनएचएआई ने मार्ग को ट्रायल के लिए खोलने का निर्णय लिया, जो देर रात प्रभावी हुआ।

विज्ञापन

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे अपडेट - फोटो : अमर उजाला
अक्षरधाम तक पहुंचना हुआ आसान
मार्ग के खुलने से सबसे बड़ा फायदा खेकड़ा और बागपत क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगा। खेकड़ा से अक्षरधाम तक सफर मात्र 20 मिनट में पूरा होगा। दिल्ली आने-जाने वालों के लिए यात्रा बेहद आसान और तेज हो जाएगी।

कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ
एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड सेक्शन से न सिर्फ बागपत, बल्कि- शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा। यह मार्ग इन जिलों के लिए दिल्ली एनसीआर तक एक तेज, सुगम और वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

उद्घाटन जल्द, यात्रा होगी और सुविधाजनक
ट्रायल रन के बाद अब एक्सप्रेसवे के इस हिस्से का उद्घाटन कभी भी किया जा सकता है। इसके शुरू होते ही हाईवे पर यातायात दबाव कम होगा और वाहन चालकों को निर्बाध यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें