फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-जयंत के रोड शो का मामला: गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 10:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह द्वारा बागपत में किए गए जनसंपर्क कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने पर तीन प्रत्याशियों समेत 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गठबंधन समर्थकों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
अखिलेश-जयंत के स्वागत में उमड़ा हुजूम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अखिलेश यादव और चौधरी जयंत सिंह द्वारा किए गए जनसंपर्क कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गठबंधन के तीन प्रत्याशियों सहित 3200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भीड़ जुटाने पर रालोद-सपा गठबंधन के तीनों प्रत्याशियों सहित 3200 पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आचार संहिता और कोविड नियमों के उल्लंघन करने पर रमाला, बड़ौत व छपरौली थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने बुधवार को रमाला से जिले में प्रवेश करके खेकड़ा तक जनसंपर्क किया था। वह विजय रथ में सवार होकर जनसंपर्क करते हुए गए थे। जनसंपर्क कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी थी, जिस पर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। रमाला थाने में छपरौली प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार और 600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बड़ौत थाने में बड़ौत प्रत्याशी जयवीर तोमर, प्रधान गौरव पुत्र अशोक, प्रधान गौरव पुत्र सोहनवीर, विनय मास्टर, अश्वनी, मनीष, प्रशांत, प्रधान दाऊद, साहिद, अरुण उर्फ बोबी, अशोक, सुधीर, कविंद्र और 1600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बागपत कोतवाली में बागपत प्रत्याशी अहमद हमीद, रमन सिंह, शफीक सलमानी, धर्म सिंह, आस मोहम्मद, तनवीर, फकरूद्दीन, खलील मेंबर, इफ्तखार हसन और 1200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया गया। इन पर आचार संहिता और कोरोना नियमों का उल्लंघन करने की धाराओं में मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन


अखिलेश और जयंत के काफिले में प्रचार का समय खत्म होने के बाद लाउड स्पीकर बंद कर दिया गया था। इसलिए केवल प्रत्याशियों व भीड़ जुटाने वालों पर केस हुआ है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें