बागपत में फैजपुर निनाना गांव के 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज ने बुधवार शाम को एक बार फिर क्राइम ब्रांच की टीम व कोतवाली पुलिस पर फायरिंग की। वह फायरिंग करके घंटेभर तक पुलिस को छकाता रहा और उसके बाद ईंख के खेत के अंदर से भाग गया। इस तरह पुलिस और बदमाश कई बार आमने-सामने आए और बदमाश हर बार सीधी फायरिंग करके भाग निकला।
फैजपुर निनाना के 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सूरज के गांव में घूमने की सूचना पर बुधवार शाम को क्राइम ब्रांच की टीम पकड़ने पहुंची थी। जहां क्राइम ब्रांच की टीम को देखकर सूरज खेतों की तरफ भागने लगा तो टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। उसने टीम को नजदीक आते हुए देखा तो तमंचे से फायर कर दिया। उसके बाद भी क्राइम ब्रांच की टीम पीछा करती रही तो वह ईंख के खेत में घुस गया।