फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: टिकैत बोले, मतगणना में गड़बड़ी रोकनी है तो ट्रैक्टर लेकर निकले किसान, यूक्रेन युद्ध पर कही बड़ी बात

Wed, 02 Mar 2022 07:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

राकेश टिकैत ने कहा मतगणना में गड़बड़ी रोकनी है तो नौ तारीख को किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। वहीं उन्होंने यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा और ये बड़ी बात कही।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि विधानसभा चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी रोकनी है। इसलिए नौ मार्च को ही मतगणना स्थल के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ डेरा डाल दें। उन्होंने यूक्रेन युद्ध को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि सरकार इस युद्ध में भी वोट तलाश रही है। जिसको ऑपरेशन गंगा नाम दिया गया है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत बुधवार को बागपत में बावली रोड स्थित कांग्रेस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रामकुमार पंवार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 10 मार्च को मतगणना है। जिला पंचायत की तरह सरकार इस मतगणना में भी गड़बड़ी कर सकती है। इसलिए इसे रोकने के लिए नौ फरवरी को ही मतगणना स्थल पर ट्रैक्टर लेकर पहुंच जाओ। इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि अगर सरकार किसान पार्टी की होती तो बात अवश्य करती, लेकिन देश कोरिया की तर्ज पर बढ़ रहा है। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सरकार जब चाहे भुगतान करा सकती है। यदि चुनाव हर साल हो जाएंगे तो गन्ने का भुगतान भी हर साल हो सकता है। 

यह भी पढ़ें: वतन वापसी की जद्दोजहद: मानसी व श्वेता ने बयां किया नवीन की मौत के दौरान खारकीव का मंजर, दहशत के बीच आज लौटेंगे कई छात्र
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश के हालात बहुत खराब हैं। देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। उससे कुछ बदलाव हो सकता है। दिल्ली में दर्ज हुए मुकदमों की वापसी पर बोले कि कुछ मुकदमे वापस हुए हैं लेकिन, सभी नहीं। उनकी डिटेल मंगवाई है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार यूक्रेन युद्ध में भी वोट तलाश कर रही है। वहां फोटो सेशन चल रह है। जो सरकार के पक्ष में बोलता है सिर्फ उस छात्र को दिखाया जाता है। बॉर्डर दो दिन पहले खोला है। वहां से बहुत वीडियो आ रहे हैं। भारत सरकार के लिए चुनाव पहले है बच्चे नहीं। इसके बाद टिकैत देशखाप चौधरी सुरेंद्र तोमर के आवास पर भी पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हस्तिनापुर में उत्खनन जारी: पांडव टीले से मिलीं ये दुर्लभ चीजें, देखिए तस्वीरें

नीलकंठ आश्रम जिवाना में किया जलाभिषेक
महाशिव रात्रि के पर्व पर मंगलवार देर शाम भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पत्नी सुनीता के साथ जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु स्थान नीलकंठ आश्रम में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने सिद्ध गुरु महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें