मार्च में त्योहारों के कारण बैंकों में लंबी छुट्टियां है। पूरे माह करीब नौ दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाकर लेनदेन के कार्य निपटाने हो तो छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इससे आप बेवजह की परेशानी से बच सकते है।
इस त्योहारी सीजन वाले मार्च माह में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे। एक मार्च को महाशिवरात्रि के कारण भी बैंक बंद रहे। 12 को माह का दूसरा शनिवार और 13 को रविवार होने के कारण बैक बंद रहेंगे। 16 से 18 मार्च तक होली की छुट्टियां दी गई है। इसके बाद 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है और 27 मार्च को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
परेशानी से बचने को समय से निपटा ले बैंक के काम
बागपत के बड़ौत नगर में केनरा बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब बैंक सहित एक दर्जन से अधिक शाखाएं है। इन बैंकों के दर्जनों एटीएम भी नगर में संचालित है। मगर, दो-चार को छोड़कर अन्य एटीएम अधिकांश समय या तो बंद रहते है या फिर तकनीकी खराबी के चलते शोपीस बने हुए है। ऐसे में समस्या खड़ी न हो, इसके लिए समय से ही अपने बैंक के काम निपटा लें।