फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : नवंबर के दूसरे सप्ताह तक घोषित होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर परिषद की ओर से तैयारी चल रही है और नवंबर के दूसरे सप्ताह तक परीक्षा केंद्र घोषित किए जा सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को समय से सभी व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार जिले के 27 हजार 901 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 14674 छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 13227 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन स्तर पर बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालयों के सत्यापन की रिपोर्ट परिषद को भेजी गई थी। परिषद स्तर पर विद्यालयों के सत्यापन की जांच कराई जा रही है। परिषद स्तर पर जांच पूरी होने पर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिषद की ओर से नवंबर के दूसरे सप्ताह में परीक्षा केंद्र घोषित किए जा सकते हैं। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को समय से परीक्षा की सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें