सूचना पर बड़ौत कोतवाली प्रभारी नोवेंद्र सिंह सिरोही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान मलकपुर निवासी यश (24) पुत्र हरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। यश की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। यश के पिता हरेंद्र खेती करते हैं और उसके एक छोटा भाई भी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ युवक उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
पुलिस ने मौके से बरामद की शराब
पुलिस के अनुसार, छात्र के शव के पास शराब का पव्वा, शीतल पेय व पानी की बोतल भी रखी मिली है। पुलिस ने वहां से बरामद सामान को भी कब्जे में ले लिया है। इस दौरान सूचना पर डॉग स्क्वाड और फॉरेसिंक जांच टीम भी मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए हैं। सूचना पर सीओ सवि रतन गौतम भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।