खेकड़ा। क्षेत्र के गांव बंदपुर के जंगल में बगैर अनुमति संचालित ईंट भट्ठे को एसडीएम ने शनिवार को फायर विभाग के टैंकर से पानी भरवाकर बंद करा दिया। इससे अन्य भट्ठा मालिकों में हड़कंप है।
गांव बंदपुर के जंगल में नगीन का ईंट भट्ठा स्थित है। यहां शासन की बगैर अनुमति के ईंट पकाने का कार्य किया गया। एसडीएम अजय कुमार शनिवार शाम करीब चार बजे जानकारी पाकर तहसीलदार यदुवंश कुमार और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने फायर विभाग के टैंकर से भट्ठे में पानी भरवाकर बंद करा दिया। एसडीएम अजय कुमार ने बताया र्कि इंट भट्ठा संचालन के लिए प्रदूषण और प्रशासन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। मालिक ने बगैर अनुमति भट्ठा चालू करा दिया। इसलिए उसे बंद कराया गया। बगैर अनुमति के भट्ठा चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।