......चाचा मेरा मकान बिकाऊ है, बोलो खरीदोगे क्या
बागपत। बावली गांव के एक व्यक्ति ने एक लाख के ईनामी बदमाश अजित हप्पू गिरोह के शातिर बदमाश से परेशान होकर अपना मकान बेचने के लिए निकल दिया है। पीडित ने बकायदा अपने मकान पर मकान बिकाऊ के पोस्टर में चिस्पा किएं है। यह हाल तब है जब पीडित का भाई नौ सेना में दिल्ली मुख्यालय में तैनात है, लेकिन इतना गंभीर मामला होने के बावजूद कोतवाली पुलिस पूरी तरह से इससे अनदेखी कर रही है। इससे गांव में कोई बड़ी घटना होने की पूरी-पूरी आंशका बनी हुई है।
पीडित विनोद बावली गांव का रहने वाला है। उसका भाई राहुल तोमर नौ सेना में जवान है और हाल में उसकी पोस्टिग दिल्ली मुख्यालय पर है। विनोद का कहना है कि घर के पास ही अजित उर्फ हप्पू के गिरोह के शातिर अपराधी का घर स्थित है। आरोपित को शक है कि वह पुलिस से उसकी मुखबिरी करते हैं, जिसके कारण वह आए दिन उन्हें जान से मारने की धमकी देकर परेशान करता रहता है। एक बार वह गांव से पलायन कर चले गए थे, लेकिन कुछ दिन पहले दोबारा गांव में लौटे, तो आरोपित ने उन्हें फिर धमकाना शुरू कर दिया, जिससे उनका परिवार दहशत में है। वर्तमान में पीडित घर पर अपनी मां कमलेश देवी के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि यह शातिर अपराधी किसी भी वक्त बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसलिए मजबूरी में वह मकान बेचना चाहते हैं और अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ के पंपलेट चिपकाने पड़े हैं। पुलिस भी आरोपित के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करती है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। इस संबंध में जब सीओ आलोक सिंह से बातचीत की गयी तो उनका कहना था कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर पता लगा कि दोनों पक्षों के बीच अदालत में मुकदमा चल रहा है।एक मुकदमा मकान पर पोस्टर लगाने वाला व्यक्ति हार चुका है, जबकि दूसरा मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। एक माह पहले दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया था। पंपलेट पुलिस-प्रशासन को दबाव में लेने के लिए चिपकाए गए हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।
मुकेश पंवार