फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भतीजी की हत्या के सदमे में ताऊ की मौत

Wed, 02 Apr 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बिलौचपुरा गांव में विवाहिता मुस्कान की हत्या के छह दिन बाद सदमे में उसके ताऊ मौसम (58) की भी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

बागपत शहर के रहने वाले शौकीन ने डेढ़ साल पहले अपनी बेटी मुस्कान का निकाह बिलौचपुरा गांव के सुहेब के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता मुस्कान की हत्या कर दी गई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि भतीजी मुस्कान की हत्या का पता चलने पर उसके ताऊ मौसम को सदमा लग गया और पांच दिन बाद उसकी मौत हो गई। सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दरोगा पर अभद्रता करने का आरोप लगाया
बागपत। आरिफपुर खड़खड़ी की रहने वाली मुस्कान ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि ईद के दिन एक दरोगा उसके घर में घुस गया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें