फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं अखिलेश, होना चाहिए डीएनए टेस्ट : रमाकांत

Wed, 02 Apr 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागपत। गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत वर्मा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। संस्कृति का अपमान करने वाले ऐसे लोगों का डीएनए टेस्ट होना चाहिए, ताकि पता चल सके कि उनके अंदर कैसा खून दौड़ रहा है।
वह मंगलवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गोशाला से बदबू आने वाले बयान की निंदा की। कहा कि गो माता के गोबर से बदबू आने का बयान देकर सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इसके लिए उन्हें गोमाता के चरणों में गिरकर माफी मांगनी चाहिए। तभी उनको गलती की माफी मिल सकती हैं। गोमाता हमारे धर्म, कृषि और भारतीय संस्कृति का आधार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गाय की तस्करी होती थी और योगी सरकार में तस्करी करने वालों पर कार्रवाई होती हैं। उन्होंने गोरक्षा के लिए सनातन समाज को गोसेवा और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गोमाता और सनातन संस्कृति का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 2027 में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन हिंदुओं व गोमाता का अपमान कर वह सत्ता में नहीं आ सकते।
विज्ञापन


- मुख्यमंत्री सहभागिता योजना से किसानों की आय होगी दोगुनी
रमाकांत वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत गोमाता को गोशालाओं से निकाल कर किसान को दिया जाएगा। गाय के पालन के लिए किसानों को सरकार की ओर से प्रतिदिन प्रति गोवंश 50 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। किसान के घर पर सब्सिडी के आधार पर बायोगैस प्लांट लगवाया जाएगा। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। क्योंकि उनको बायोगैस प्लांट से गैस के साथ ही खाद भी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें