फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के छापे में बंद मिले अल्ट्रासाउंड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की शिकायत पर छपरौली और किशनपुर बराल के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। दोनों अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिले। विभाग की टीम ने सेंटरों पर नोटिस चस्पा कर संचालकों को जवाब तलब किया है। नोटिस का जवाब न देने पर सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि छपरौली व किशनपुर बराल गांव में एक चिकित्सक के सहारे दो अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन किए जाने की सूचना मिली थी। नियम के अनुसार एक चिकित्सक एक ही सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कर सकता है। विभाग की टीम ने दोनों सेंटरों पर छापा मारा। दोनों सेंटर बंद मिले। विभाग की टीम ने दोनों सेंटरों पर नोटिस चस्पा कर सेंटर संचालकों को तीन दिन में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए है। नोटिस का जवाब न देने पर सेंटर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सेंटरों को बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें