फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत दो युवकों की महाराष्ट्र में मौत, परिवारों में मचा कोहराम, तीन माह पहले हुआ था साजिद का निकाह

Sat, 03 Feb 2024 08:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत दो युवकों की महाराष्ट्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। वहीं, गांव में भी गमगीन माहौल हो गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में टावर लगाने का काम करने वाले बागपत के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। दो की मौत होने पर गांव में शोक छा गया और परिजन शव लेने महाराष्ट्र रवाना हो गए। 

विज्ञापन


तिलपनी गांव के रहने वाले साजिद, वहाब, अर्श और बिलौचपुरा गांव के रहने वाले कैश और गुलफाम महाराष्ट्र में टावर लगाने का काम करते थे। बताया कि दो दिन पहले वह तिलपनी गांव से ईको कार में सवार होकर महाराष्ट्र काम के लिए निकले थे। बताया कि उनकी गाड़ी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पहुंची तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिसमें ईको कार में सवार सवार अर्श (18) और साजिद (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके साथी वहाब, कैश और गुलफाम गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, घटना का पता चलते ही गांव में शोक छा गया और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पूर्व प्रधान गुलफराज ने बताया कि सभी युवक कई साल से महाराष्ट्र में टावर लगाने का काम करते थे, जबकि अर्श पहली बार अपने परिवार के युवक के साथ गया था। परिवार वाले शव लेने के लिए रवाना हो गये है और दो दिन बाद दोनों के शव गांव लाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार
विज्ञापन

तीन महीने पहले हुआ था साजिद का निकाह
पूर्व प्रधान ने बताया कि तिलपनी गांव के मृतक साजिद का तीन माह पहले निकाह हुआ था। जो निकाह के बाद पहली बार काम पर जा रहा था। साजिश के पांच भाई है, जो मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें