फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में 38 पशुओं को ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से कटान के लिए पशुओं को लेकर आए थे, मवीकलां टोल के पास पकड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवीकलां टोल के पास पुलिस ने पशुओं से लदा कैंटर पकड़ा। इन पशुओं को कटान के लिए गाजियाबाद ले जाया जा रहा था। राजस्थान निवासी दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कैंटर में 38 पशुओं को निर्ममता के साथ भरा गया था। इस कारण पांच पशुओं की हालत काफी खराब हो चुकी थी। कैंटर सवार मोहम्मद असलम व फारूख निवासीगण नौहार जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से दो चाकू बरामद किए गए है। इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि पशुओं को राजस्थान से कटान के लिए लोनी जिला गाजियाबाद लेकर जा रहे थे। इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटोली में पुलिस का छापा, विस्फोटक सामग्री बरामद
चांदीनगर। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पटोली गांव में अवैध विस्फोटक सामग्री तैयार करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बुधवार रात को गांव में इंतजार के घर छापा मारा। मौके से करीब नौ बोरे में तैयार हुए पटाखे, पांच किलो विस्फोटक सामग्री, स्टैंड सहित अन्य सामग्री मिली। आरोपी इंतजार पुत्र चमने के साथ ही गाजियाबाद के फारूख नगर निवासी इरफान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें