दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर 20 जून से बढ़ेंगी दो पैसेंजर ट्रेनें
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर दैनिक सफर करने वाले यात्रियों को 20 जून से राहत मिल जाएगी। कल से दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन बढ़ा दी जाएंगी।
बागपत रोड रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि 20 जून से दो नई पैसेंजर ट्रेन दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर संचालित कर दी जाएंगी। जिसमें एक दिल्ली से शामली और दूसरी शामली से दिल्ली चलेगी। 20 जून से दिल्ली से शामली को पैसेंजर ट्रेन नंबर 01617 दिल्ली से सुबह 9:10 बजे चलकर 10:22 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। उधर शामली से 01618 पैसेंजर ट्रेन दोपहर 2:20 पर चलकर 3:28 बजे बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि दो पैसेंजर ट्रेन बढ़ाए जाने से दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। संवाद