बागपत/चांदीनगर। जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे है। रविवार को भी दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 59 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को संक्रमण के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को बागपत और चांदीनगर क्षेत्र के दो लोगों में डेंगू की पुष्टि होने पर जिले में मरीजों की संख्या 59 हो गई। पीड़ितों का घर पर ही उपचार चल रहा है। परिजनों से मरीजों के स्वास्थ्य के बारें में फीडबैक लिया जा रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में एंटीलार्वा व फागिंग कराई जा रही है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरुक किया जा रहा है। उधर, चांदीनगर क्षेत्र के पांची के ग्रामीण जावेद , जुनेद, मेहरबान, यूसुफ, इरशाद, कपिल, संजय व वकार ने गांव के तालाब की सफाई कराने व गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। सीएमओ का कहना है कि सोमवार को गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी।