फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से महिला समेत दो की मौत, ग्रामीणों को सता रहा संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को सता रहा संक्रमण का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गोठरा गांव में मंगलवार को महिला समेत दो लोगों की बुखार से मौत हो गई। गांव में एक साथ दो लोगों की मौत हो जाने से भय का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण का खतरा सता रहा है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है।
गोठरा गांव निवासी राजवीर (40) पुत्र हरकरण की मंगलवार को बुखार से मौत हो गई। वह करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। उसकी मंगलवार शाम हालात बिगड़ने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गांव की पूनम (30) पत्नी नीतू छह दिन से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार भी निजी चिकित्सक से कराया जा रहा था। उसकी मंगलवार देर रात हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। गांव में दो मौत होने से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्हें संक्रमण का भय सता रहा है। वहीं, ग्राम प्रधान जितेंद्र बंसल, सतीश, सचिन, संजय व राहुल ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ दिनेश कुमार का कहना है कि गोठरा गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें