करंट की चपेट में आकर दो गोवंशों की मौत, हंगामा
- करंट की चपेट में आने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत
- गोशाला निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। गोठरा गांव में हाईटेंशन लाइन कि तार टूटकर गिरने और उसकी चपेट में आने से दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इस हादसे से नाराज ग्रामीणों ने गोशाला बनवाने और जर्जर लाइन बदलवाने की मांग को लेकर हंगामा किया। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी।
गोठरा गांव में मंदिर और रेलवे लाइन के पास बुधवार रात हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया, जिसकी करंट की चपेट में आने से दो लावारिस गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इसको लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जर्जर लाइन को बदलवाने व गोशाला का निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जर्जर लाइन होने के कारण गांव में कई बार हादसा हो चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व रेल की चपेट मेें आने से आधा दर्जन गोवशों की मौत हो चुकी है। सुंदर बंसल, संदीप पहलवान, विकास पंडित, हिमांशु, नंबरदार और निखिल बंसल रहे।