ट्रक की टक्कर से जुगाड़ के परखच्चे उड़े।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में बृहस्पतिवार शाम को एक ट्रक ने जुगाड़ में टक्कर मार दी। जिससे जुगाड़ में सवार महिला स्वाति (24), बेटी रिया (6), महिला की भांजी जाहनवी (एक साल) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक युवक की शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी पति राजा और नंद शालू की हालत गंभीर है। दोनों का उपचार चल रहा है।
मूलरूप से खामपुर लुहारी का रहने वाला राजा अपने परिवार के साथ नौरोजपुर में आदेश के भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता है। इसके साथ बहन शालू का परिवार भी भट्ठे पर काम करता है और यह सभी निवाड़ा में पूर्व प्रधान रिफाकत के एक मकान में किराये पर रहते हैं। खुब्बीपुर निवाड़ा में ही राजा के मकान का निर्माण भी चल रहा है।